{"_id":"664bd7983c0fd01b960e0bc4","slug":"food-not-provided-as-per-menu-bsa-gave-notice-shamli-news-c-26-1-aur1003-121340-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मेन्यू के अनुसार नहीं मिला खाना, बीएसए ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मेन्यू के अनुसार नहीं मिला खाना, बीएसए ने दिया नोटिस
Tue, 21 May 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के दो कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर वार्डन को नोटिस जारी किया गया है।
सोमवार को बीएसए कुमारी कोमल ने कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील नहीं बना हुआ मिला। उन्होंने बताया कि सूखी सब्जी का दिन था, लेकिन मौके पर दाल और चावल बने मिले। वहीं फुल टाइम एसएसटी की शिक्षिका विद्यालय से गायब मिली। विद्यालय के रिकाॅर्ड का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। मौके पर 50 छात्राओं में से केवल 38 छात्राएं मिलीं। जिसके चलते वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं कैराना के कस्तूरबा विद्यालय में साफ सफाई ठीक नहीं मिली। सहायक रसोइया गायब मिली। 98 छात्राओं में से 78 छात्रा मौके पर मिली, जिसमें सबसे ज्यादा छात्रा कक्षा 8 की गायब मिली। जिसके चलते बीएसए ने वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए विद्यालय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।