फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog in the morning, people got relief due to sunshine during the day

Shamli News: सुबह कोहरा, दिन में धूप निकलने से मिली लोगों को राहत

Wed, 07 Feb 2024 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, people got relief due to sunshine during the day
शामली। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव आया है। सुबह के समय घना कोहरा, दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से आम लोगों को राहत मिली है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। आगामी 36 घटों के बाद हवाएं बंद हो जाने के बाद धूप निकलने से मौसम गरम होना शुरू जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार रात और रविवार को सुबह के समय बूंदाबांदी के बाद सोमवार को तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया था। मंगलवार सुबह सुबह 9 बजे तक आकाश में हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने से आम नागरिकों राहत मिली। महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने छतों पर धूप का आनंद लिया। धूप निकलने के बाद मौसम गरम रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को दिन का तापमान 20 और रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा़ यूपी शाही ने बताया कि अगले 24 घंटे तेज हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क रहेगा। अगले 36 घंंटों के बाद हवाएं बंद रहेंगी। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed