फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flood of patients, OPD crosses 1500

Shamli News: मरीजों की भरमार, ओपीड़ी 1500 पार

Tue, 13 Aug 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Flood of patients, OPD crosses 1500
शामली। गर्मी व उमस के मौसम में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में 1500 से ज्यादा मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें आधे मरीज तो बुखार और नजला खांसी के हैं। उधर, ओपीडी में कई चिकित्सक के न बैठने की वजह से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले ओपीडी में एक हजार से कम मरीज आ रहे थे, लेकिन अब ओपीडी में 1500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इनमें लगभग 400 मरीज बुखार के और इतने ही मरीज नजला व खांसी के आ रहे हैं। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मौसम को देखते हुए लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है, लेकिन कई चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिलते। इस वजह से मरीजों को चिकित्सक की इंतजार में लाइन में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले मरीज
कैराना निवासी शकीला, रामड़ा की रुपा, कैराना के यामीन ने बताया कि वे सुबह को अस्पताल में आए थे, लेकिन चिकित्सक काफी देर से अपने कक्ष में न होने के कारण उन्हें लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। इसके अलावा पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए भी मरीजों को लाइन में खड़ा होना पड़ता है।
मशीन खराब होने से दो दिन से मरीजों के नहीं हुए एक्सरे
जिला अस्पताल में रोजाना 90 से 100 के आसपास मरीजों के एक्सरे होते हैं। दो दिन पहले एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाए। सोमवार को भी मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाए। तकनीशियन मशीन को ठीक करने में लगे रहे। दोपहर बाद मशीन ठीक हो पाई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया एक्सरे मशीन ठीक हो गई है। मंगलवार को मरीजों के एक्सरे किए जाएंगे।

ये बरतें सावधानियां
-बाजार में बने खाद्य पदार्थ फास्ट फूड बर्गर, चाऊमीन आदि का सेवन करने से बचे।
- बच्चों को कुरकुरे, चिप्स, टॉफी का परहेज रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- तेज धूप व गर्मी से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या कोल्ड डि्ंक न पीये।
- घर में बना हुआ ताजा व सुपाच्य भोजन का सेवन करें।
- चिकित्सक की सलाह से ही उपचार कराएं।
जिला अस्पताल में करीब 1100 मरीजों के नए पर्चे बने हैं जबकि 400 के आसपास पुराने पर्चे के मरीज आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई जा रही है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह सरकारी कार्य से गए हुए हैं। बाकी सभी चिकित्सक मौजूद रहे। नेत्र सर्जन डॉ. शबीब व ईएनटी डॉ. अंजली की मेडिकल बोर्ड में ड्यूटी रही। सर्जन डॉ. नरेश सैनी ओटी में गए थे। सभी चिकित्सकों को ओपीडी में समय से बैठने को कहा गया है।
- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed