{"_id":"6060b9408ebc3ed8312d3f22","slug":"five-lakh-extortion-sought-from-businessman-shamli-news-mrt532125441","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित को 36 घंटे में 254 बार मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरी कॉल आने से परिवार में दहशत बनी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी सुनील कुमार ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार को उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च की रात करीब आठ बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। अनजान नंबर से रविवार सुबह सवा आठ बजे तक लगभग 254 धमकी भरे फोन आ चुके हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज करता है और पांच लाख रुपये देने की मांग कर रहा है। रकम न देने पर उसे सरे राह गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
धमकी भरी कॉल लगातार आने से कारोबारी व उसका परिवार में दहशत बनी है। कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में अनहोनी की आशंका जताते हुए इस मामले में कार्रवाई कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।