फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five contenders for the Chief of Navi Nagla

नाई नंगला के प्रधान पद के लिए पांच दावेदार

Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 29 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five contenders for the Chief of Navi Nagla
election, amarujala - फोटो : demopic
शामली। जिले में चार बीडीसी, 23 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक -एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर सभी निर्विरोध चुन लिए गए। शामली ब्लाक के ताजपुर सिभांलका में नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से बीडीसी पद पर खाली रह गया है। ऊन ब्लाक के नाई नंगला में महिला प्रधान पद पर पांच प्रत्याशी होने पर छह जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन


एडीएओ पंचायत हरीसिंह ने बताया कि कांधला ब्लाक के भारसी गांव में बीडीसी पद पर अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 71 से पंकज कुमार,  शामली ब्लाक के वार्ड 65 से बादल, कैराना ब्लाक के वार्ड 30 से नौशीदा, वार्ड 71 से अनीता मात्र एक-एक नामांकन पत्र आने से  निर्विरोध चुन लिए गए है। उन्होंने बताया कि शामली  ब्लाक में ताजपुर सिंभालका में महिला आरक्षित वार्ड 46 में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से बीडीसी पद खाली रह गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नाई नंगलावार्ड, कबीरपुर अहतमाली वार्ड आठ, कैराना ब्लाक के ऊंचा गांव वार्ड तीन व वार्ड एक, अलीपुर गांव में वार्ड नंबर चार, रामडा गांव के वार्ड नौ, बीनड़ा गांव के वार्ड आठ, दभेड़ी  खुर्द के वार्ड नौ, शेखुपरा गांव के वार्ड नंबर छह, कसेरवा खुर्द गांव के वार्ड नंबर दो, 15, छह, मवी अहतमाल के वार्ड नबर दस, नंगला राई गांव के वार्ड पांच, थानाभवन ब्लाक ग्राम बाबरी के वार्ड 14, शामली ब्लाक के ग्राम फतेहपुर, कांधला ब्लाक के इस्लामपुुर घसौली के वार्ड तीन, गुर्जरपुर गांव के वार्ड नौ, वार्ड 10, नाला गांव के वार्ड दो, खेड़ा कुर्तान गांव के वार्ड चार, खेड़ा कुर्तान गांव के वार्ड सात के सदस्य पद पर एक- एक नामांकन आने से 23 लोगों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत ने बताया कि ऊन ब्लाक के नाई नंगला नवीन में महिला प्रधान पद के लिए पांच नामांकन पत्र एआरओ के समक्ष दाखिल किए गए थे। इनमें होरी, नईमा, शबाना, साजिदा, मुशरुपा शामिल है। नाम वापसी के बाद नाई नंगला नवीन में प्रधान पद के लिए सभी  प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। प्रधान पद के लिए छह जुलाई को मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed