{"_id":"570417504f1c1b2838c8128d","slug":"fire-sacrifice-and-the-boom-of-cultural-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ मेंं शामिल भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में श्री महर्षि कश्यप एंव महाराजा निषाद राज जयंती समारोह पर जगह-जगह हवन-यज्ञ और समारोह आयोजित करके उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका बाजारों में भव्य स्वागत किया गया।
मंगलवार को अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज विकास मंच के तत्वावधान में नगर के माजरा रोड पर स्थित एक विवाह मंडप में श्री महर्षि कश्यप एंव महाराजा निषाद राज जयंती पर सुबह आठ बजे हवन -यज्ञ आयोजित किया गया।
सुबह दस बजे एक समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर से आए रमेश कश्यप ने की। समारोह का शुभारंभ जयपुर से आए बजरंगलाल मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कश्यप समाज चंडीगढ़ से आए हेमराज कश्यप ने महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज विकास मंच के संस्थापक व संरक्षक व पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को भेदभाव भुलाकर संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर भारत कश्यप, संजीव कश्यप ने विचार व्यक्त किए।
दोपहर बाद श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयंती के उपलक्ष्य भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ शहर के माजरा रोड से होते हुए नगर भ्रमण के बाद समाप्त हुई। भव्य शोभायात्रा में महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज,मां शेरावाली, राजा निषाद राज व केवट श्रीराम लक्ष्मण व सीता समेत सुंदर- सुंदर झाकी शामिल रही। इस मौके पर कश्यप समाज के श्यामसिंह कश्यप, वेदपाल, इंद्रपाल सिंह, मैनपाल कश्यप, नीटू, ऋषिपाल, सुरेशपाल, छत्रपाल, राजेंद्र का सहयोग रहा।
उधर बनत में महर्षि कश्यप की मंदिर की आधार शिला रखी गई। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बसपा नेता प्रसन्न चौधरी मौजूद रहे। रतन सिंह, विक्रांत, लोकेश, मदन, धनसिंह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।