फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fire broke out in fruit warehouse and loss of lakhs in Kairana of Shamli

Shamli: फलों के गोदाम में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जल गया सारा सामान, टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Thu, 30 May 2024 10:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2024 10:12 PM IST
सार

Shamli News : कैराना में फलों के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विरराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान चंद मिनटों में ही सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
fire broke out in fruit warehouse and loss of lakhs in Kairana of Shamli
शामली में फलों के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में बृहस्पतिवार को रात के समय पलिका मार्केट के बराबर में एक गली में स्थित फलों के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, तेज गर्मी के चलते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन


सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया था। 

पालिका मार्केट के बराबर में स्थित गली में नईम का फलों का गोदाम था। पास में ही सरफराज की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी है। सरफराज ने पुरानी वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर और एयर कंडीशन गोदाम के अंदर रख रखे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज गर्मी के चलते कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धर धारण कर लिया। गोदाम के अंदर फलों के अलावा फलों के प्लास्टिक के कैरट और खाली बोरे भी पड़े थे। जिस कारण आग बढ़ती चली गई।

 यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखे फल, इलेक्ट्रॉनिक का पुराना सामान और अन्य सामान जल का राख हो गए। सरफराज ने बताया कि आग के कारण उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed