Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
Exit Polls : देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरणों का मतदान हो चुका है। अब सातवें चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी। वहीं, चार जून को नतीजे आने से पहले लोगों की निगाहें एग्जिट पोल टिकीं हैं। जानिए आखिर 2019 के एग्जिट पोल रिजल्ट आने पर कहां-कहां गलत साबित हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Exit Poll 2024 : देश में 18वीं लोकसभा के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में मतदान हो रहा है। अभी तक छह चरणों का मतदान हो चुका है, जबकि सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होनी है। हालांकि, 80 फीसदी चुनावों की वोटिंग हो चुकी है। अब ऐसे में पूरे देश के लोगों की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकीं हैं।
आइए आपको यह भी बताएंगे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मीडिया के सर्वे 'एग्जिट पोल' कितने सही साबित हुए थे। आगे रिपोर्ट में विस्तार से जानिए।
अजीत सिंह के सामने जीत गए थे बालियान
साल 2019 के मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव के नतीजे चौकाने वाले रहे थे। अधिकतर एग्जिट पोल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की जीत बताई जा रही थी, लेकिन डॉ. संजीव बालियान ने पांच लाख 73 हजार 780 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। जबकि चौधरी अजित सिंह को 567254 वोट मिले थे। इस तरह जीत का अंतर सिर्फ 6526 रहा था। इस चुनाव में नोटा का बटन 5110 मतदाताओं ने दबाया था।
सहारनपुर में भी पलट गई थी बाजी
2019 के लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट से बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने 514139 वोट लेकर जीत हासिल की थी। उन्होंने मोदी की लहर के बावजूद भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा को 22417 मतों से पराजित किया था। राघव को 491722 मत प्राप्त हुए थे।
जबकि एग्जिट पोल इस सीट को भाजपा की दिखा रहे थे। 207068 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के इमरान मसूद को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।
मेरठ में फेल हो गया था एग्जिट पोल
2019 में ज्यादातर एग्जिट पोल में मेरठ सीट सपा-बसपा गठबंधन को दे रहे थे। लेकिन नतीजा आया तो भाजपा के पक्ष में रहा। हालांकि, हार जीत का अंतर बहुत ही कम था। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी को 4729 मतों से हरा दिया था। याकूब ने पांच में से चार विधान सभा में जीत हासिल की थी, केवल कैंट में एक लाख सात हजार वोटों से भाजपा ने बढ़त हासिल की थी और इसी अंतर ने भाजपा को जीत दिला दी थी।
किसको कितने मिले थे वोट
राजेंद्र अग्रवाल को मिला वोट - 586184
याकूब कुरेशी को मिला वोट - 581455
बिजनौर में एक सीट पर सटीक रहा था एग्जिट पोल, दूसरी पर पलट गई थी बाजी
बिजनौर लोकसभा सीट पर 2019 में गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर 561045 मत पाकर विजेता बने थे। उन्होंने 69941 वोटों से भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह को हराया था। भारतेंद्र सिंह को कुल 491104 वोट मिले थे। इस सीट पर एग्जिट पोल भाजपा की जीत दिखा रहे थे।
उधर, नगीना सीट पर गठबंधन से बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद 568378 वोट पाकर विजेता बने थे। उन्होंने 166832 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ.यशवंत सिंह को हराया था। डॉ. यशवंत सिंह को 401546 वोट मिले थे। इस सीट पर एग्जिट पोल गठबंधन की ही जीत दिखा रहे थे।
इस बार बिजनौर सीट पर रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान की जीत संभावना जताई जा रह है। वहीं, नगीना सीट पर आसपा प्रत्याशी चंद्रशेखर की जीत की संभावना जताई जा रही है।
तबस्सुम को हराकर जीत गए थे भाजपा के प्रदीप चौधरी
कैराना लोकसभा सीट पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की जीत बताई जा रही थी। उनके सामने सपा से तसब्सुम हसन चुनाव मैदान में थीं। प्रदीप चौधरी ने पांच लाख 66 हजार 961 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी, जबकि सपा की तबस्सुम हसन ने 474801 ने मत प्राप्त किए थे। जीत का अंतर 92160 रहा था।
भाजपा के डॉ. सत्यपाल ने रालोद के जयंत को हराया
लोकसभा चुनाव 2019 में एग्जिट पोल व लोगों के कयास पूरी तरह से फेल हो गए थे। तब बागपत लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने रालोद-सपा-बसपा गठबंधन से चौधरी जयंत सिंह मैदान में उतरे थे। ऐसे में हर कोई यही कयास लगा रहा था कि चौधरी जयंत सिंह एकतरफा जीत दर्ज कर लेंगे। मगर जब परिणाम आया तो सभी के कयास फेल हो गए और डॉ. सत्यपाल सिंह ने चौधरी जयंत को हरा दिया। जहां डॉ. सत्यपाल सिंह को 5,25,789 वोट मिले तो वहीं जयंत को 5,02,287 वोट मिले थे।
एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल
एक जून को Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।
सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।