फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR will be lodged if fake income certificate is submitted for RTE admissions.

Shamli News: आरटीई दाखिलों में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाया तो दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 09 Feb 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged if fake income certificate is submitted for RTE admissions.
शामली। आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत मुफ्त शिक्षा का लाभ लेने के लिए यदि किसी अभिभावक ने फर्जी आय प्रमाणपत्र लगाया, तो अब सिर्फ आवेदन ही निरस्त नहीं होगा, बल्कि उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस पर सख्ती दिखाते हुए आरटीई में लगाए गए आय प्रमाण पत्रों की रैंडम जांच कराने का निर्णय लिया है। अब तक की व्यवस्था में यदि किसी छात्र का आय प्रमाणपत्र फर्जी पाया जाता था तो केवल उसका आवेदन रद कर दिया जाता था।
विज्ञापन

इससे गलत तरीके से लाभ लेने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे थे। अब जिला स्तर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं कि फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर अभिभावक के साथ-साथ प्रमाण पत्र जारी करने में शामिल जन सेवा केंद्र संचालक पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए लता राठौर ने बताया कि तहसील से जारी प्रमाणपत्रों की रैंडम जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज प्रमाणपत्र नंबरों को तहसील रिकॉर्ड से मिलान कराया जाएगा। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed