फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fine will be imposed if high security registration plate is not installed

Shamli News: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी तो लगेगा जुर्माना

Fri, 03 Mar 2023 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Mar 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Fine will be imposed if high security registration plate is not installed
- शासन ने वाहनों पर नई प्लेट न लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- जिले में 25 प्रतिशत वाहनों पर ही लगी उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने वाले वाहनों पर अब पांच हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। जिले में अभी तक लगभग 25 प्रतिशत वाहनों पर ही प्लेट लग पाई है।
शासन ने 2019 से पहले के सभी तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। नई प्लेट लगाने के लिए करीब दो साल से प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान शासन की तरफ से कई बार तिथि निर्धारित की गई, लेकिन इसके बाद भी सभी वाहनों पर यह प्लेट नहीं लग पाई। जिले में अभी भी 2019 से पहले के वाहनों पर पुरानी पंजीकरण प्लेट ही लगी हुई नजर आती है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से कई बार अभियान चलाने के बाद भी सभी वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट नहीं लग पाई। अब शासन ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने वाले वाहनों का चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले में 2019 से पहले के लगभग 80 हजार वाहन पंजीकृत है, जिनमें लगभग 65 हजार दुपहिया वाहन, छह हजार चार पहिया, 400 बसें, 600 स्कूल वाहन, करीब 1500 ई-रिक्शा वाहन व अन्य हैं। इन वाहनों में अब तक करीब 19 हजार वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रोहित राजपूत ने बताया कि सभी तरह के वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाना अनिवार्य है। शासन के निर्देश पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने वाले वाहनों के चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि वाहनों पर नई प्लेट लगवाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed