{"_id":"6303cac19657051d3c1f6be1","slug":"farmers-strike-will-continue-till-their-demands-are-met-shamli-news-mrt6020055161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के लिए धरना स्थल पर पंडाल बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के लिए धरना स्थल पर पंडाल बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
बुटराड़ा में किसानों का धरना 26वें दिन जारी, 24 को होगी महापंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। गांव बुटराड़ा में चल रहे किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना 26वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मुआवजे समेत सभी मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उधर, 24 अगस्त को होने वाली महापंचायत की तैयारी के लिए पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है।
धरने पर सोमवार को किसानों को संबोधित करते हुए अलीपुर के प्रधान अरुण कुमार ने कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। 24 अगस्त को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान संघर्ष समिति समेत अन्य संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी। समिति के सदस्यों ने कई गांव का दौरा किया। महापंचायत की तैयारी के चलते धरना स्थल पर पंडाल लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई।
चौधरी धर्मवीर निर्वाल, योगेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, हाजी तूफेल, भोपाल सिंह, वेद सिंह आदि ने धरने को संबोधित करते हुए शासन-प्रशासन पर आरोप लगाया कि किसानों पर अनावश्यक रूप से दबाव बना रहे हैं, लेकिन किसान डटे रहेंगे। जब तक मुआवजा समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना चलता रहेगा। इस दौरान प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, दीपचंद आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता चौधरी किरण सिंह ने की तथा संचालन विदेश मलिक ने किया। उधर, महापंचायत को सफल बनाने के लिए ने क्षेत्र के किसानों ने 91 हजार रुपये की सहयोग धनराशि किसान संघर्ष समिति को चंदे के रूप दी है।