{"_id":"639f4d862129204f6a402b32","slug":"farmers-stopped-highway-construction-work-shamli-news-mrt61829424","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसानों ने हाईवे निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसानों ने हाईवे निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के कांजरहेड़ी में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हाईवे का निर्माण कार्य रूकवा?
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। अंडरपास की कम ऊंचाई व अन्य मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति ने क्षेत्र के कांजरहेड़ी गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किसानों ने रुकवा दिया। किसानों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मचारी अंडरपास का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे किसान संघर्ष के सचिव विदेश मलिक के साथ कई किसान और कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विदेश मलिक ने कहा कि जब तक अंडरपास ऊंचाई 5.5 मीटर नहीं होगी, अंडरपास को लिंक मार्ग के हिसाब से सीधा नहीं बनाया जाएगा, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के सड़क के दूसरे पार बची हुई भूमि में सिंचाई की व्यवस्था भी एनएचएआई को करानी होगी।
विज्ञापन
इस दौरान गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह मलिक थांबेदार, बाबा रविंद्र थांबेदार, बाबा महिपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ब्रह्मपाल नाला, अनुज मलिक सहित, खानपुर, भनेड़ा जट, कांजरहेड़ी सहित महिलाएं भी मौजूद रहीं।