{"_id":"5f455a1c8ebc3e3ca52ae24a","slug":"farmers-protest-on-loopholes-in-land-acquisition-shamli-news-mrt497990034","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण में खामियों पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण में खामियों पर किसानों का धरना
विज्ञापन
बाबरी चंदनपुरा बाग के पास धरने पर बैठे किसान
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण में खामियों पर किसानों का धरना
शामली, बाबरी। पानीपत-खटीमा हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में गन्ने की फसल को नष्ट करने तथा पेड़ उखाड़ने के विरोध में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने मुआवजे में अंतर का आरोप लगाया तथा समान मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान निर्माण कंपनी के मिक्स प्लांट पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई।
मंगलवार को शामली-मुजफ्फरनगर बार्डर पर चंदपुरा बाग के पास किसान धरने पर बैठे। भाकियू नेताओं ने भी किसानों का समर्थन किया। भाकियू के जिला संगठन मंत्री विपुल निर्वाल के नेतृत्व में किसानों ने धरना जारी रखा। किसानों ने जमीन का समान मुआवजा देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि करौंदा, बनतीखेड़ा, बुटराड़ा आदि के मुआवजा में भी अंतर हैं। पेड़ों का मूल्यांकन सही नहीं किया गया है। इसे सही किया जाएगा। हाईवे की जद में आने वाले होटल, दुकान, मकान आबादी में दर्ज किए जाने चाहिए। इनका मुआवजा उसी हिसाब से दिया जाएगा। किसानों की ट्यूबवेल का मुआवजा भी बढ़ाया जाना चाहिए। किसानों ने मांग की कि गन्ना फसल व पेड़ों का भी मुआवजा दिया जाए। भाकियू नेता विपुल निर्वाल ने बताया जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। जल्द ही भाकियू हाईवे निर्माण कंपनी के मिक्स प्लांट पर तालाबंदी का निर्णय लेगी। इस दौरान मोमिन खान, विकास सैनी, राशिद, तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर व साल्हाखेड़ी निवासी किसान सतेंद्र सिंह, रामबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह, अजब सिंह, तेजपाल सिंह करौंदा हाथी व किस्वर सिंह बुटराड़ा, शाहिद, बिजेंदर सिंह, जयवीर सिंह, ब्रह्मसिंह आदि शामिल रहे।