फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' problems heard in special village consolidation court

Shamli News: विशेष ग्राम चकबंदी अदालत में किसानों की समस्याओं को सुना

Fri, 15 Mar 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems heard in special village consolidation court
जलालाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को लगी विशेष ग्राम चकबंदी अदालत में किसानों के रकबों में गड़बड़ी पर सहायक चकबन्दी अधिकारी अंकुर पाल ने सुनवाई की। इस दौरान किसानों के खाता सख्या 101 से 200 के बीच की आपत्तियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान किसान सुधीर भरतरी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कृषि भूमि में वर्षों से आम का बाग लगा है, जिसमें आम के अलावा अन्य फलों के पेड़ लगे हैं। उन्हें जो नक्शा प्राप्त हुआ है, उसमें बड़ी गड़बडी की गई है। उक्त भूमि में बाग दर्शाया ही नहीं गया है। ऐसी त्रुटी केवल एक किसान के साथ नहीं है, बल्कि सैकड़ों किसानों के साथ हुई है। उक्त समस्या के अलावा तमाम तरह की समस्याएं पैदा की गई हैं, जिससे विभाग की सर्वे टीम की कार्यशैली पर तो प्रश्नचिह्न लगा ही है। साथ ही चकबन्दी प्रक्रिया के पूर्ण होने पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। सीओ चकबन्दी अंकुर पाल का कहना है कि उनके स्तर से जो समाधान हो सकता है, वह उसके लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed