{"_id":"66ba70a83e9de9da110277a6","slug":"farmers-of-up-haryana-will-set-an-example-of-love-and-harmony-today-in-mitra-van-shamli-news-c-26-1-sal1002-126218-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मित्र वन में आज प्यार और सौहार्द की मिसाल कायम करेंगे यूपी, हरियाणा के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मित्र वन में आज प्यार और सौहार्द की मिसाल कायम करेंगे यूपी, हरियाणा के किसान
Tue, 13 Aug 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच सीमा विवाद को लेकर होने वाले झगड़ों पर अंकुश लगाने और पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से आज पूर्वी यमुना नहर किनारे मित्र वन की स्थापना की जाएगी। जिसमें दोनों राज्यों के आम लोग, किसान और नेता पौधरोपण करेंगे, जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है।
यमुना खादर में सीमा विवाद को लेकर आए दिन यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच झगड़ा होता है। सीमा विवाद से प्रभावित शामली और हरियाणा के सहपत, मामौर, नंगला राई, मवी, रामड़ा, मोहम्मदपुर राई, मंडावर, बसेड़ा अहतमाल, बसेड़ा गैर अहतमाल, पठेड़, बलहेड़ा, बिड़ौली, शीतल गढ़ी, मंगलौरा अहतमाल कदीम, नाई नंगला व भड़ी आदि शामिल है। इसके अलावा पानीपत के लालुपुरा, सदरपुर आदि कई गांव के लोग सीमा विवाद से प्रभावित है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे शामली में पूर्वी यमुना नहर के पास करीब दस हेक्टेयर जमीन में मित्र वन स्थापित किया जाएगा। जिसमें पानीपत के बापौली के भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार, किसान, शामली के किसान आदि पौधरोपण करेंगे। मित्र वन में लगने वाले पौधों पर हरियाणा, यूपी के किसानों और लोगों के नाम भी लिखे जाएंगे। पौधों को बचाने की जिम्मेदारी जिसका नाम लिखा होगा, उसी की होगी। तैयारी पूरी कर ली गई है। शामली के प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।