फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer leaders were under guard even on Sunday

रविवार को भी पहरे में रहे किसान नेता

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders were under guard even on Sunday
शामली। संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जीआरपी और आरपीएफ को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने आंदोलन को विफल करने के लिए कुछ किसान नेताओं के घर पर रविवार को भी पुलिस का पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के 18 अक्तूबर को रेल रोको अभियान के तहत जीआरपी के सीओ डॉ. धर्मेद्र यादव ने शामली में व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम जसजीत कौर ने अपने आवास पर एसपी शामली सुकीर्ति माधव और सभी थानाध्यक्ष, सीओ व जीआरपी और आरपीएफ के थाना प्रभारियों की बैठक ली। जीआरपी के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रेक यार्ड में जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे। रविवार देर शाम डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव ने बैठक में समीक्षा की। आरपीएफ के थाना निरीक्षक रमेश चंद ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी रेलवे रोको आंदोलन के तहत अलर्ट है।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह दस से लेकर चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि शामली में रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस का एक दरोगा उनके आवास पर सुबह से लेकर शाम तक तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed