फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   family planning awareness vehicle flagged off

परिवार नियोजन की जानकारी को रवाना किया जागरूकता वाहन

Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
family planning awareness vehicle flagged off
परिवार नियोजन जागरूकता वाहन रवाना किया
विज्ञापन

शामली, कांधला। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जागरूकता वाहन को रवाना किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तरुण अग्रवाल व नामित सभासद संजय मित्तल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। चिकित्सा प्रभारी रामवीर उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि प्रचार वाहन का मुख्य कार्य नगर में देहात क्षेत्र में जाकर जनसंख्या नियंत्रण पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम होगा। इसके साथ ही परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित कर परिवार नियोजन सामग्री मुफ्त दी जाएगी।

30 जुलाई तक चलने वाले पखवाड़े की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर परिवार नियोजन के विभिन्न स्थायी व अस्थाई साधनों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए लोगों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर संपर्क कर लोगों को परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। महिला, पुरुष नसबंदी, माला, छाया, अंतरा समेत परिवार नियोजन के अन्य साधन निशुल्क मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed