फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family members create a ruckus at CHC Kudana after failing to find a doctor on emergency duty.

Shamli News: सीएचसी कुड़ाना पर इमरजेंसी में चिकित्सक न मिलने पर परिजनों का हंगामा

Tue, 28 Jul 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus at CHC Kudana after failing to find a doctor on emergency duty.
सीएचसी कुड़ाना पर हंगामा करते परिजन। ग्रामीण
शामली। गांव कुड़ाना के पास भौराकलां मार्ग पर अग्निवीर व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे मोंटी (18) को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। अन्य तीन युवक कार की चपेट में आने से बचे। घायल को सीएचसी कुड़ाना ले जाया गया लेकिन वहां इमरजेंसी में चिकित्सक व अन्य स्टाफ न मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। बाद में चिकित्सक पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी मोंटी पुत्र चंद्रपाल अग्निवीर और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार सुबह पांच बजे वह शामली-भौराकलां मार्ग पर भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। उसी समय भौराकलां की तरफ से आई कार ने मोंटी को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य युवक रितिक, कार्तिक और मोहित की चपेट में आने से बच गए। साथी युवक मोंटी को सीएचसी कुड़ाना ले गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पिता चंद्रपाल, ताऊ अजीत व अन्य परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। इमरजेंसी में चिकित्सक या अन्य कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिला। करीब 15 मिनट बाद भी वहां कोई नहीं पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद चिकित्सक पहुंचे और प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पिता चंद्रपाल ने सीएचसी पर चिकित्सक न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। उधर, हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की। जांच अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि सीएचसी पर हंगामा होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह मामला जानकारी में आया है। चिकित्सक व अन्य स्टाफ सीएचसी कुड़ाना परिसर स्थित आवास में रहते हैं। घायल के बारे में जानकारी मिलने पर चिकित्सक ने इमरजेंसी में पहुंचकर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण गोपाल सीएमओ

सीएचसी कुड़ाना पर हंगामा करते परिजन। ग्रामीण

सीएचसी कुड़ाना पर हंगामा करते परिजन। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed