{"_id":"577168314f1c1bc97379b83e","slug":"fall-in-nahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक सूरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में खंद्रावली रजवाहे में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शव की शिनाख्त शामली निवासी युवक के रूप में हुई।
खंद्रावली में बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज के सामने रजवाहे में सोमवार सुबह गांव के युवक नहा रहे थे। युवकों को एक युवक का शव शामली की ओर से बहता हुआ आता दिखाई दिया। युवकों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शाम को थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार से कांधला आए उसके भाई ने युवक की पहचान 35 वर्षीय सूरज पुत्र जीवन निवासी मोहल्ला नंदू प्रसाद के रूप में की। परिवार के लोगों ने बताया कि वह रविवार को नहर में नहाने के लिए कहकर निकला था, लेकिल शाम तक घर नहीं लौटा। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह का कहना है कि मृतक युवक की पहचान उसके परिवार के लोगों ने कर ली है।