फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye check-up of 500 patients in camp

शिविर में 500 मरीजों की नेत्र जांच

Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eye check-up of 500 patients in camp
शामली कमला कालोनी में लायंस क्लब द्वारा आयोजित आईं कैंप में जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
शिविर में 500 मरीजों की नेत्र जांच
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब की ओर से सातवें नेत्र शिविर में 500 मरीजों की जांच की गई। मोतियाबिंद के 180 मरीजों का चयन करके आपरेेशन के लिए लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद के लिए उन्हें भेजा गया।
रविवार को कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में लायंस क्लब की ओर से इस सत्र का सातवां निशुल्क आई ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। यह कैंप अमेरिका से आए राहुल गुप्ता द्वारा प्रायोजित किया गया। शिविर में 500 मरीजों की आंखों की जांच लायन डाक्टर अशोक सिंघल, डाक्टर अंशुल भारद्वाज द्वारा की गई। मोतियाबिंद पाए जाने पर 180 मरीजों का चयन किया गया। इस मौके पर मधुमेह- ब्लड प्रेशर जांच शिविर में शुगर- ब्लड प्रेशर की जांच डॉक्टर सुशील संगल ,डाक्टर मुकुट मोहन संगल, डॉक्टर जगमोहन सिंघल द्वारा की गई। शुगर किट डाक्टर खुर्शीद अनवर द्वारा प्रायोजित की गई। 200 मरीजों की शुगर, 450 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर की जांच की गई। भोजन के पैकेट डाक्टर रविंद्र तोमर व डाक्टर प्रियंवदा तोमर द्वारा संचालित पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। शिविर में अशोक अग्रवाल, डॉक्टर मोहन लाल गुप्ता, डॉक्टर कृष्ण गोपाल, राहुल जैन, रामफल गर्ग, मोहित, रणधीर सिंह, कमल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि अगला कैंप 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। लायन अध्यक्ष नवीन कुमार द्वारा प्रायोजकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

126 मरीजों को चश्मे वितरित
शामली। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहर के अस्पताल रोड पर 10 वां निशुल्क चश्मे वितरण कैंप का शुभारंभ सीएमओ संजय भटनागर एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बासित ने 200 मरीजों का चेकअप किया। 126 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। अगला कैंप 8 दिसंबर को स्थान कुलदीप मेडिकल स्टोर हॉस्पिटल रोड पर लगाया जाएगा। सीएमओ द्वारा सभी मरीजों को चश्मा दिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सुनील गर्ग, अमित जिंदल, संजय त्यागी, वसीम उस्मान, अंकित, विनीत गोयल, सुरेश पाहवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed