फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Expiry goods found from merchant's warehouse

एसडीएम के निरीक्षण में व्यापारी के गोदाम से एक्सपायरी सामान मिला

Sat, 01 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Expiry goods found from merchant's warehouse
व्यापारी के गोदाम से एक्सपायरी सामान मिला
विज्ञापन

शामली। शहर के बड़ा बाजार हलवाई हट्टा में व्यापारी के गोदाम में एसडीएम ने पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान कुछ सामान एक्सपायरी मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होने तक उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। एसडीएम ने बताया कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम बरामद माल की जांच करेगी।

शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को सूचना मिली कि बड़ा बाजार में जनरल स्टोर के व्यापारी हनी बंसल के यहां एक्सपायरी सामान की बिक्री की जा रही है। व्यापारी ने सामान को हलवाई हट्टा स्थित अपने घर पर गोदाम में रखा हुआ है। एडीएम के निर्देश पर शाम को एसडीएम सदर संदीप कुमार और तहसीलदार न्यायिक के साथ गोदाम पर पहुंचे और वहां रखे सामान की जांच पड़ताल की। एसडीएम सदर ने बताया कि व्यापारी हनी बंसल के सामने ही सामान की जांच की गई। एसडीएम के मुताबिक मौके से पांच नग में 375 पैकेट बिस्किट मिले, जिन पर पैक डेट 9 सितंबर 2019 और एक्सपायरी समय 6 महीने अंकित पाया गया। क्रीम के आठ पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में 24 पीस जिन पर मैन्यूफैक्चरिंग मार्च 17 और एक्सपायरी मार्च 2019 में, मॉस्किटो कोइल तीन मशीन मैन्यूफैक्चरिंग डेट अक्तूबर 2016 और एक्सपायरी डेट मैन्यूफैक्चरिंग से दो साल पाई गई। एसडीएम ने बताया कि बरामद सामान को व्यापारी की सुपुर्दगी में इस शर्त के साथ दिया गया है कि अग्रिम कार्रवाई तक इसकी बिक्री नहीं करेंगे और मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे। एसडीएम ने बताया कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम इस माल की जांच करेगी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, व्यापारी हनी बंसल का कहना है कि उनके यहां एक्सपायरी माल होने या बेच जाने की किसी ने झूठी सूचना दी है। उनके यहां क्रीम की एक पेटी एक्सपायरी डेट जो मिली है, उसे उन्होंने पहले ही बिक्री वाले सामान से अलग निकालकर अंदर रखा हुआ था। उनके यहां कोई सामान सीज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed