{"_id":"5d851f0e8ebc3e93b4345505","slug":"exercise-to-give-land-to-family-of-youth-immersed-in-yamuna-shamli-news-mrt444414427","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे युवकों के परिजनों को जमीन देने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे युवकों के परिजनों को जमीन देने की कवायद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। यमुना नदी में डूबने से मृतक युवकों के परिजनों को आवासीय पट्टों के आवंटन की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर विकास खंड कार्यालय की टीम ने गांव में पहुंचकर सर्वे शुरू कर दिया है।
क्षेत्र के गांव मलकपुर में 15 सितंबर को हवन की राख यमुना नदी में प्रवाहित करने के बाद छह युवक नहाते समय यमुना में डूब गए थे। मामले का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपयों की मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। घटना के दो दिन बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, जिला प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने गांव मलकपुर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी थी। मृतक युवकों के परिजनों की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण आवासीय पट्टे आवंटित कर आवास बनवाने का आश्वासन दिया था। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आवासीय पट्टे आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसडीएम डॉ. अमितपाल शर्मा के निर्देश पर विकास खंड कार्यालय से एडीओ पंचायत धर्म सिंह व एडीओ वसीम अहमद ने टीम के साथ गांव में पहुंचकर सर्वे शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि तीन बीघा सरकारी भूमि पर पट्टे आवंटित किए जाएंगेे। सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार नकद खाते में दिए जाएंगे। 182 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 90 दिन का रोजगार और शौचालय बनवाए जाएंगे।