फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Excise department recovered 500 liters of raw liquor

आबकारी विभाग ने बरामद की 500 लीटर कच्ची शराब

Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Excise department recovered 500 liters of raw liquor
आबकारी विभाग ने बरामद की 500 लीटर कच्ची शराब
विज्ञापन

शामली। जिला आबकारी विभाग की टीम ने कई गांवों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 500 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए और मौके पर मिले करीब 1200 लीटर लहन नष्ट किया।
जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल के नेतृत्व में टीमों ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को गांव पावटी कलां, मस्तगढ़, खानपुर कलां, मंटी हसनपुर और गांव सिलावर में दबिश दी। दबिश के दौरान गांव खानपुर कलां में फूलवती के घर से 50 लीटर कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन, शराब बनाने की भट्ठी व उपकरण बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गांव पावटी कलां के जंगल में 250 लीटर कच्ची शराब व एक हजार किलोग्राम लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा गांव सिलावर में एक सौ लीटर कच्ची बरामद हुई। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चारों स्थानों पर चार अभियोग दर्ज हुए। मौके से करीब 500 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर मिले करीब 1200 लीटर लहन को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed