{"_id":"610d7f3d8ebc3eba5217b130","slug":"exam-given-by-wearing-mask-and-face-shield-shamli-news-mrt55077569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क और फेस शील्ड लगाकर दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क और फेस शील्ड लगाकर दी परीक्षा
विज्ञापन
शामली। जिले में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा में 2300 अभ्यर्थियों में 2083 उपस्थित रहे जबकि दृष्टि बाधित समेत 217 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज, वीवी इंटर कालेज, वीवी पीजी कालेज, देशभक्त इंटर कालेज और आरके इंटर कालेज में दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसी दौरान अभ्यर्थियों को कोरोना से बचाव की किट उपलब्ध कराई गई।
डीएम जसजीत कौर व एसपी सुुकीर्ति माधव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण किया और केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संबंधी जानकारी ली। केंद्रों पर लगाए गए पुलिस बल को चेक किया। एसपी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। डिप्टी नोडल कोर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार और डीआईओएस सरदार सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी नोडल कोर्डिनेटर ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 2300 अभ्यर्थियों में 2083 परीक्षा में सम्मलित हुए।
विज्ञापन
---------
आसान प्रश्नपत्र देख अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
शामली। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र आसान आने पर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान एवं भाषा और दूसरी पाली में अभिरुचि परीक्षा एवं विषय योग्यता परीक्षा हुई। पहली पाली में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए छात्रों से बातचीत की गई।
गांव भाज्जू निवासी शिवानी ने बताया कि सामान्य ज्ञान व हिंदी का प्रश्नपत्र आसान रहा और उसने 100 में से 80 प्रश्न हल किए।
गांव भौराकलां निवासी शिवानी ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा और उसने 85 प्रश्न हल किए। निगेटिव मार्किंग होने से 15 प्रश्न के उत्तर पर संदेह होने के कारण छोड़ दिए।
कस्बा कैराना निवासी बुसरा ने कहा कि पहले उन्हें यह शंका बनी थी कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। प्रश्नपत्र अच्छा रहा और उसने 80 प्रश्नों को हल किया है।
सिसौली निवासी प्रदीप ने बताया कि उसने 90 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। प्रश्नपत्र में ऐसा कुछ नहीं था जो उसने न पढ़ा हो। उसे उम्मीद है कि उसे परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।
एलम निवासी गौरव ने बताया कि उसका सामान्य ज्ञान व इंगलिश का प्रश्नपत्र था। उसने 82 प्रश्नों को हल किया। परीक्षा से पहले उसे लग रहा था कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन अब उसे उम्मीद है कि वह परीक्षा में सफल हो जाएगा।
शामली के नई बस्ती मोहल्ला निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसने 100 में 88 प्रश्न हल किए हैं। कुछ प्रश्नों को छोड़कर बाकी सभी आसान थे। उसे विश्वास है कि वह परीक्षा में सफल होगा।
--------
वीवी इंटर कालेज के बाहर लगा जाम
शामली। वीवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के बाहर पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी एक ही समय में बाहर निकले तो जाम की स्थिति बन गई। इसके साथ ही हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियां भी गुजर रहे थे। पुलिस ने व्यवस्था संभालकर कांवड़ियों को निकाला। करीब 10 मिनट तक जाम के हालात बने रहे। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

शामली ब्रिगेडियर होशियार सिंह इन्टर कॉलेज में छात्रा की चैकिंग करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में परिक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में परिक्षा देकर लोटते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI