फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after seven days, five teams could not trace the thieves.

Shamli News: सात दिन बाद भी पांच टीमें नहीं लगा पाईं चोरों का सुराग

Tue, 28 Oct 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Even after seven days, five teams could not trace the thieves.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय से साढ़े पांच लाख रुपये चोरी के मामले में सात दिन बाद भी पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दामाद है। टिकैत ने पिछले सप्ताह बुधवार सीएचसी पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली थी। चिकित्सक दीपावली पर परिवार सहित पिछले सप्ताह बुढ़ाना क्षेत्र स्थित अपने गांव टांडा माजरा गए थे। मंगलवार सुबह लौटने पर उन्हें अलमारी टूटी और लॉकर में रखे साढ़े पांच लाख रुपये नहीं मिले थे। चिकित्सक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चोरी के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस, एसओजी समेत पांच टीमें लगी हुई हैं, लेकिन सात दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed