{"_id":"6272c85a6bd5c062e10916b2","slug":"evaluation-work-could-not-be-completed-on-time-shamli-news-mrt587236428","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से मूल्यांकन केंद्र की बिजली व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से मूल्यांकन केंद्र की बिजली व्यवस्था ठप
विज्ञापन
शामली। आंधी के साथ बारिश होने से मूल्यांकन केंद्र पर बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कक्षों में अंधेरा छाने से दो घंटे पहले ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बंद हो गया। बोर्ड की तरफ से तय समय के आखिरी दिन 8944 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुईं जबकि 18528 उत्तर पुस्तिकाएं अभी बची हैं। मूल्यांकन पूरा होने में अभी दो दिन और लगेंगे।
आरके इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को इंटर के निर्धारित 231 परीक्षकों में से 146 परीक्षक उपस्थित रहे और हाई स्कूल के 315 परीक्षकों में से 225 उपस्थित रहे। परीक्षक कम होने के कारण हाईस्कूल व इंटर की 8944 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है। अपराह्न तीन बजे अचानक आंधी के साथ बारिश होने से बिजली चली गई और जेनरेटर की लाइन में फाल्ट आने से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र के कक्षों में अंधेरा छा गया था। इसके बाद परीक्षक निर्धारित समय पांच बजे से पहले ही चले गए। करीब दो घंटे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि दो दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाएगा।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। बोर्ड ने चार मई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। बोर्ड के निर्देशानुसार बुधवार को मूल्यांकन का आखिरी दिन था, लेकिन परीक्षकों की लगातार कमी के कारण तय समय में मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका। अब तक हाईस्कूल की कुल प्राप्त 75710 उत्तर पुस्तिकाओं में से 67649 और इंटर की कुल प्राप्त 46698 उत्तर पुस्तिकाओं में से 36231 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। अभी हाईस्कूल की 8061 और इंटर की 10467 उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। अब तक 84.99 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।