फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Escort personnel will be equipped with body worn cameras for the first time, given special training for soft behavior

Shamli News: पहली बार बॉडी वार्न कैमरा से लैस रहेंगे एस्कॉर्ट के जवान , दी गई मृदु व्यवहार की विशेष ट्रेनिंग

Wed, 05 Jul 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Escort personnel will be equipped with body worn cameras for the first time, given special training for soft behavior
कांवड़ यात्रा....अमर उजाला एक्सक्लूसिव....
विज्ञापन

: पूर्व में चोरी, लूट के मामलों में जेल से जमानत पर छूटे लोग रेलवे स्टेशन पर बेवजह घूमते मिले तो होंगे सलाखों के पीछे
: एसपी जीआरपी ने दिए ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश, कांवड़ियों के भेष में भी रहेंगे जवान
सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है शामली रेलवे स्टेशन
महबूब अली
शामली। कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पुलिस-प्रशासन ने जहां पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, जीआरपी भी तैयारी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। पहली बार जीआरपी द्वारा मांगी गई एस्कोर्ट के जवानों को बॉडी वार्न कैमरे से लैस किया गया है, ताकि अधिकारी भी गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। यही नहीं, सुरक्षा दी दृष्टि से रेलवे स्टेशन पर रायबरेली, अमेठी और इटावा, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर जिलों की पुलिस के जवान भी मंगलवार को शामली पहुंच गए। जिन्हें रेलवे स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। जवानों को मुरादाबाद और अन्य जिलों में पहली बार मृदु व्यवहार की विशेष ट्रेनिंग देकर भेजा गया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल को होने से बचाया जा सके।
शामली रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो यहां से हर साल लाखों की संख्या में शिवभक्त ट्रेनों से होकर विभिन्न स्थानों पर जाते हैं, जिसके कारण रेलवे स्टेशन को रेलवे ने भी संवेदनशील श्रेणी में डाला हुआ है। शामली से होकर जाने वाली ट्रेनों में शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो गया है, जिसके कारण यहां पर अतिरिक्त फोर्स भी लगाई गई है।
विज्ञापन

श्वान दस्ता भी रहेगा अलर्ट
जीआरपी एसपी और अन्य रेलवे अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिए है कि सुरक्षा की दृष्टि से शामली, मुजफफरनगर, बागपत, लोनी, बड़ौत सहारनपुर आदि रेलवे स्टेशनों के पास यदि मजारें यानी धार्मिक स्थल हैं तो वहां पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाए, क्योंकि कई बार शरारती तत्व मजारों के आसपास बवाल करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से श्वान दस्ता भी रेलवे स्टेशनों का भ्रमण करता रहेगा, ताकि संदिग्धों पर शिकंजा कसा जा सके। यही नहीं, अंडर पास और रेलवे ओवरब्रिज पर भी विशेष निगरानी रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल को रोकने को दी गई मृदु व्यवहार की ट्रेनिंग
वैसे तो पुलिस और जीआरपी को पहले से ही मृदु व्यवहार का पाठ पढ़ाया जाता है। मगर कांवड़ यात्रा के दौरान कई बार जवानों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग हंगामा कर देते हैं, इस तरह के बवाल से निपटने के लिए जवानों को मुरादाबाद और अन्य स्थानों पर मृदु व्यवहार की ट्रेनिंग देकर भेजा गया है। निर्देश दिए है कि कोई भी जवान अभद्रता नहीं करें वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बेवजह घूमे तो होंगे सलाखों के पीछे
चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों में जेल से छूटे लोगों पर भी पुलिस और जीआरपी की नजर रहेगी। सभी का ब्योरा जीआरपी और पुलिस के जवानों को दिया गया है। यदि रेलवे स्टेशन या फिर अन्य स्थानों पर जमानत पर छूटे आरोपी बेवजह घूमते मिले तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। शामली में ऐसे 50 से अधिक लोग जीआरपी और पुलिस के रडार पर है।

अफवाह फैलाई तो तुरंत होगी कार्रवाई
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ शरारती लोग अफवाह फैलाने का भी प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से भी अपील है कि वह अफवाह फैलाने वालों की सूचना दें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अधिक रेट वसूलने वालों की खैर नहीं
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वेंडरों की बैठक ली गई है। निर्देश दिए हैं कि शिवभक्तों से खाद्य या पेय पदार्थों के अधिक दाम नहीं वसूलें वरना कार्रवाई होगी। रेट लिस्ट रेलवे स्टेशन पर जरूर चस्पा करके रखें।



बॉडी वार्न कैमरे से अधिकारी भी देख सकेंगे रेलवे स्टेशन की गतिविधियां
इस बार ट्रेनाें और रेलवे स्टेशन पर तैनात एस्काेर्ट को बॉडी वार्न कैमरे से लैस किया गया है। कैमरे को वर्दी पर फिट किया जाता है। कैमरे में लैंस लगा होता है, जो चारों दिशाओं में घूम सकता है। क्षमता के अनुसार, इसमें डाटा 15 दिन तक स्टोर रह सकता है। इस कैमरे को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से कंट्रोल रूम से जोड़ा जा सकता है, ताकि विभागीय अधिकारी भी गतिविधियों को देख सके तथा जवान किसी से अभद्रता नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed