फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entering the house, the young man tried to rape the woman

घर में घुसकर युवक ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 01 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, the young man tried to rape the woman
घर में घुसकर युवक ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

शुक्रवार को एक महिला ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उस पर बुरी नीयत रखता है। इसके चलते आरोपी युवक आए दिन आते-जाते उसका रास्ता रोककर अश्लील फब्तियां कसता रहता है। पीड़िता के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी समय आरोपी युवक घर में घुस गया और पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed