फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enough encounters in four years of government, crime still not stopped

सरकार के चार साल: खूब हुए एनकाउंटर, फिर भी नहीं रुके अपराध

Tue, 23 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Enough encounters in four years of government, crime still not stopped
सरकार के चार साल में खूब हुए एनकाउंटर, फिर भी नहीं रुके अपराध
विज्ञापन

शामली। भाजपा सरकार बनने के बाद जिले में एनकाउंटर का सिलसिला शुरू हो गया था। चार साल में एनकाउंटर में छह बदमाश मारे गए, जबकि कई घायल हुए। इसके बाद भी जिले मेें अपराधों पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है।

चार साल पहले जिले में रंगदारी मांगने और न देने पर व्यापारियों की हत्या की घटनाएं हुई। कैराना से व्यापारियों के पलायन का मुद्दा काफी चर्चाओं में बना रहा। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और शातिर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुट गई। 2018 में एनकाउंटर में साबिर जंधेड़ी, नौशाद उर्फ डैनी, सरवर, इकराम समेत छह इनामी बदमाश मारे गए, जबकि कई बदमाश घायल हुए। पुलिस की बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में चार सालों में अपराधों में कमी आई, लेकिन पूरी तरह रोक नहीं लग पाई। हाल ही में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले शेखुपूरा गांव में पुस्तक विक्रेता सुखपाल की दुकान पर कारतूस समेत धमकी भरा पत्र फेंके जाने की घटना हुई। पुलिस इसे लेनदेन का मामला मानकर जांच कर रही है, लेकिन अभी खुलासा नहीं कर सकी। करीब एक साल पहले गांव सिंभालका में युवक की घर पर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका। कैराना क्षेत्र के गांव जगनुपुर में पिछले साल दो युवतियों के शव मिले थे, जिनकी धारदार हथियारों से काटकर हत्या की गई थी। दोनों शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा जिले में हत्या, लूट, चोरी की कई घटनाएं हुई है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगा है। लगभग सभी घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो एक-दो घटनाएं हैं, उनका शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed