फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encroachment threatens the existence of ponds

अतिक्रमण से तालाबों के अस्तित्व पर खतरा

Wed, 22 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment threatens the existence of ponds
Encroachment threatens the existence of ponds - फोटो : SHAMLI
चौसाना। खोड़समा गांव में तालाबों का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है। 80 बीघा रकबे में फैले तालाब अब मात्र 20 बीघे में ही सिमटकर रह गए। शिकायतों के बावजूद तालाबों से अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका और न उनके सुंदरीकरण के लिए कदम उठाए गए। बदहाल होते तालाबों से जहां भूजल स्तर गिर रहा है। वहीं गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

खोड़समा में करीब 50 बीघे तथा 30 बीघा रकबे के दो तालाब हैं, जो अतिक्रमण के कारण मौजूदा समय में मात्र 20 बीघे में ही सिमटकर रह गए हैं। तालाबों पर या तो किसी ने मिट्टी का भराव कर निर्माण कर लिया है या फिर उपले रखकर बिटौड़े खड़े कर दिए हैं। कई बार ग्रामीणों ने अवैध कब्जों को लेकर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन तालाबों के सुधार के लिए कदम नहीं उठाए गए। शिकायतकर्ता सुशील कुमार, रणधीर आदि ने बताया कि सुुप्रीम कोर्ट के भी तालाबों को संरक्षित करने व उनके अस्तित्व को बनाए रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम ऊन मणि अरोरा का कहना है कि उनके सामने खोड़समा में तालाबों पर अवैध कब्जों को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
गिरता जा रहा है गांव का भूजलस्तर
चौसाना। खोड़समा में ग्रामीणों ने पीने के पानी के लिए नलकूप बोरिंग 200 से 300 फीट तक गहरे करा रखे हैं। ग्रामीण नरेंद्र, श्रवण कुमार, राजेंद्र कुमार, सुभाष, शमशाद अहमद का कहना है कि 100 फीट तक नलकूप से पानी पीला आता है। जिन ग्रामीणों के घरों में कम गहराई पर के नलकूप हैं वे दूसरे के घरों से पीने का पानी लाते हैं।

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा तालाब में भरा गंदा पानी।

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा तालाब में भरा गंदा पानी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed