फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Employee injured due to boiler ball explosion dies, commotion

Shamli News: बॉयलर की बॉल फटने से घायल कर्मचारी ने तोड़ा दम, हंगामा

Mon, 02 Oct 2023 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Employee injured due to boiler ball explosion dies, commotion
= परिजनों ने मिल प्रशासन पर घायल का सही तरीके से उपचार नहीं कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन


फोटो

थानाभवन। बजाज शुगर मिल में काम करते समय तीन सप्ताह पूर्व बॉयलर फटने से घायल हुए 50 वर्षीय कर्मचारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने मिल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख मृतक के परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद लोग शांत हुए।
मुजफ्फरनगर के बाढ़ गांव के रहने वाले 50 साल के मुकेश पुण्डीय पुत्र यशपाल पुण्डीर थानाभवन स्थित बजाज शुगर मिल में नौकरी करते थे। 11 सितंबर को बॉयलर पर काम करते समय अचानक हादसा होने से मुकेश घायल हो गया था, जिसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम मुकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन बजाज शुगर मिल परिसर में पहुंचे और मिल प्रशासन पर घायल का सही तरह से उपचार नहीं कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हंगामा बढ़ता देख मिल के उच्चाधिकारियों ने परिजनों के साथ बैठक कर समझौता किया। मिल के एचआर हेड शिवचरण ने बताया मृतक के बेटे को मिल में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्रपाल सिंह, शीशपाल राणा, सुधीर कुमार, राजेश सिंह, अम्बरीष कुमार, श्री पाल राणा, रुकम सिंह, धीरज सिंह, आदेश पुण्डीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed