फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on unity and education of society

समाज की एकता व शिक्षा पर कार्य करने का आह्वान

Sun, 13 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on unity and education of society
शामली क्षेत्र के गांव धनैना में आयोजित कश्यप समाज की पंचयात में भाग लेते लोग। - फोटो : SHAMLI
समाज की एकता व शिक्षा पर जोर
विज्ञापन

शामली। गांव धनेना में रविवार को भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के तत्वावधान में जनजागरुकता पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में समाज की एकता और शिक्षा पर कार्य करने का आह्वान किया गया।

पंचायत का शुभारंभ महर्षि कश्यप जी एवं महर्षि कालू बाबा जी के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप सेहटा ने कहा कि समाज में सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक बदलाव लाने के लिए संगठन की आवश्यकता है। जब लोग संगठन में जुड़कर सामूहिक निर्णय लेकर उस पर इमानदारी और निष्ठा से काम करते हैं तो परिणाम भी सुखद आता है। पंचायत में राजपाल कश्यप, संजीव कश्यप, रूमी कश्यप, सुमित कश्यप, शिवचरण कश्यप, नरेश कश्यप, कपिल, सुनील कश्यप, प्रशांत कश्यप, चुन्नूलाल कश्यप, राजेंद्र कश्यप सिसौली ने विचार भी विचार रखे। पंचायत की अध्यक्षता संगठन की संयोजक समिति के अध्यक्ष चौधरी रमेश कश्यप सिसौली ने की। पंचायत का संयोजन व संचालन मास्टर नीटू कश्यप भनेड़ा ने किया। पंचायत में सूरजमल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, कंवरपाल कश्यप, रुपराम कश्यप, अमरीश कश्यप, अरविंद कश्यप, मास्टर रोहतास कश्यप, रणपाल कश्यप, चौधरी निमेष कश्यप, राजपाल कश्यप, बीरपाल कश्यप, प्रवेश प्रधान, मुकेश मुखिया, शक्ति कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, विनीत कश्यप, ब्रजभान कश्यप, दीपक कश्यप, मनीष कश्यप, अंकुर कश्यप, नितिन कश्यप, मास्टर ऋषिपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव धनैना में आयोजित कश्यप समाज की पंचयात में बोलते वक्ता नीटू कश्यप।

शामली क्षेत्र के गांव धनैना में आयोजित कश्यप समाज की पंचयात में बोलते वक्ता नीटू कश्यप।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed