फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electrical workers' work boycott for two hours

विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार दो घंटे तक सिमटा

Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers' work boycott for two hours
शामली। भविष्य निधि घोटाले के विरोध में जिले के विद्युत वितरण मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक यानि दो घंटे तक सिमट गया। सभी खंड कार्यालय और कैश काउंटर खुलने पर बिजली बिल के रूप में करीब एक करोड़ रुपये जमा हुए। 128 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराए।
विज्ञापन

शुक्रवार को करमूखेड़ी बिजलीघर स्थित विद्युत निगम के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चतुर्थ खंड व अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कामकाज हुआ। कैश काउंटर खुलने से शासन द्वारा लागू की गई ओटीएस योजना में विद्युत निगम के बिल जमा करने का कार्य हुआ। 128 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए। करीब एक करोड़ रुपये के बिजली बिल जमा हुए। उधर, संयुक्त संघर्ष समिति कर्मचारी के आह्वान पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पांचवें दिन भी करमूखेड़ी बिजलीघर स्थित एसई कार्यालय पर दोपहर तीन बजे धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक भविष्य निधि की जमा धनराशि के भुगतान की गारंटी लिखित रूप से सरकार द्वारा नहीं दी जाती है, तब तक सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण से कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में अरविंद कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, विजय शंकर कुशवाहा, संदीप कुमार, जोखन, नितिश कुमार, अतुल पांडे, अनिल कुमार पटेल, अशोक कुमार, संजीव सौरभ, राजीव कुमार, सौरभ कुमार, शीशराम, अतर सिंह, राहुल कुमार, सुधीर कुमार, आसाराम, दीपक कुमार, प्रेम सिंह, गुरुदयाल, सुनील कुमार, सुभाष चंद, अरुण चौधरी सचिन कुमार, संतोष कुमार, उमेश भारती मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि अवर अभियंताओं का तीन बजे से लेकर पांच बजे तक प्रतिदिन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed