फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election meetings started taking place in villages, lobbying with the administration, poster war broke out

Shamli News: गांवों में जमने लगी चुनाव चौपाल, प्रशासन से पैरवी, छिड़ा पोस्टरवार

Sat, 07 Jun 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Election meetings started taking place in villages, lobbying with the administration, poster war broke out
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजने में अभी समय है, लेकिन गांवों में चुनावी माहौल बन चुका है। गांवों में चुनावी चौपाल जमनी शुरू हो गई है। संभावित दावेदार शादी समारोह से लेकर अन्य कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

शामली के लिलौन से लेकर भूरा, बाबरी, लिसाढ़, हसनपुर, लुहारी, गंगेरू, मलकपुर, बिडौली समेत विभिन्न गांवों में संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। संभावित दावेदारों ने अपने पोस्टर चिपकाने भी शुरू कर दिए हैं। यहीं नहीं, कई दावेदार तो क्रिकेट टूर्नामेंट से लेकर अन्य प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के लिए भी तुरंत पहुंच रहे हैं। बकरीद से लेकर अन्य त्योहारों के शुभकामनाएं देने के लिए होड़ सी मची हुई है। संभावित दावेदारों ने एक दूसरे से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है, ताकि चुनाव की जमीन को अभी से तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

- कई साल से गांवों में घूम रहे दावेदार
पंचायत चुनाव लड़ने के लिए मौसमी नेता तो अभी गांवों में घूम रहे हैं, लेकिन कई गांवों में चुनाव के प्रति गंभीर नेता पूरे चार साल से चुनावी मोड में है। 2021 में पंचायत चुनाव होने के बाद से ही ऐसे नेता लोगों के सुख दुख में साथ निभा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराने के लिए पुलिस से लेकर प्रशासन तक से पैरवी कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर तीन दिन में 12 से अधिक विभिन्न गांवों में संभावित प्रत्याशी गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम परमानंद झा कहते हैं कि चुनाव के मद्देनजर कई संभावित दावेदार शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डीपीआरओ कार्यालय में भी निर्माण कार्य कराने के लिए दौड़ लगाई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल के अनुसार,अधिकारियों का निर्देश आते ही चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। परिसीमन के संबंध में रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed