फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly man riding a scooter dies after being hit by a vehicle

Shamli News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 16 Oct 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly man riding a scooter dies after being hit by a vehicle
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र में गांव फतेहपुर के पास पीछे से आए वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मथुरा निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के दामाद की तरफ से बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 45 निवासी मैनेज वर्मा ने बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार को उनके ससुर सतीश वर्मा निवासी कदूम विहार मथुरा से शामली आए थे। वे तेल कंपनी से सेवानिवृत्त होने के बाद हर्बल उत्पाद की बिक्री करने का कार्य करते थे। वहां से वे काम के सिलसिले में बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी हितेश मलिक से मिलने उनके गांव गए थे।
विज्ञापन

शाम को हाथी करौदा से हितेश मलिक अपनी स्कूटी द्वारा उन्हें छोड़ने के लिए शामली जा रहे थे। जब वे फतेहपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी से सतीश वर्मा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गई जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed