फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight officers missing, salary stopped

नदारद रहे आठ अधिकारी, वेतन रोका

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight officers missing, salary stopped
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस से आठ विभागों के अधिकारी नदारद रहे, जबकि कई देर से पहुंचे। जिस पर डीएम जसजीत कौर ने गैरहाजिर अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। देर से आने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समय से आने की हिदायत दी।
विज्ञापन

तहसील शामली के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची डीएम ने सबसे पहले अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। जिसमें सहायक निदेशक मत्सय, सचिव विकास प्राधिकरण, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर मुख्य सचिव जिला पंचायत, मंडी सचिव शामली, मंडी सचिव थाना भवन व उपायुक्त स्वत: रोजगार के गैरहाजिर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने इन सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 51 शिकायतें आई। जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। मौके पर डीडीओ प्रमोद कुमार, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा तहसील ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने शिकायतें सुनी। इस दौरान 39 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ऊन विशु राजा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां 66 शिकायतें दर्ज हुई। मौके पर पांच शिकायत का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed