{"_id":"5fe0f1fb8ebc3e3eac38f9c8","slug":"eight-more-corona-infected-six-recovered-shamli-news-mrt516751737","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और कोरोना संक्रमित मिले, छह हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और कोरोना संक्रमित मिले, छह हुए ठीक
विज्ञापन
शामली/कैराना। जिले में कोरोना पॉजिटिव के आठ और नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए छह व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब सक्रिय केस की संख्या 84 हो गई है।
सोमवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव भैंसवाल में 20 वर्षीय युवती, गोहरनी गांव में 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा गांव हुरमजपुर में 38 वर्षीय युवक, गांव दुर्गनपुर में 17 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिले। कस्बा जलालाबाद में 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। शामली शहर में गांधी चौक में 46 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित के आठ नए केस मिले हैं, जबकि छह व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 84 हो गई है।
उधर, कैराना ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अरबन एरिया में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 174 लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान एंटीजन किट से 125 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 49 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।