{"_id":"5ae4b9454f1c1b5f098b705c","slug":"duty-will-not-look-pregnant-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला और दिव्यांग की चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला और दिव्यांग की चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर व्यवस्था समय से पूर्ण कराने को 17 बिंदुओं पर निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें भवन की हालत से लेकर पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था परखी जाएगी। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। कहा कि उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करनी होंगी। चुनाव में किसी गर्भवती महिला, दिव्यांग की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मियों को अवकाश नहीं मिलेगा। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों पर लेखपालों द्वारा रूट-चार्ट तथा बूथों के निर्माण की जिम्मेदारी का दायित्व सौंपकर सत्यापन करा लेें कि सभी सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं। अगर कोई कमी है तो उसे समय से पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने चुनाव में वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) मुंशीलाल तथा जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय को सौंप दी है। मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी सहायक अभियंता पीडब्लूडी संसार सिंह को व्यवस्थित करने के निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी ईवीएम और वीवी पैट के संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। ताकि मतदान वाले दिन किसी पीठासीन अधिकारी को दिक्कत होने पर उसे मशीन के संचालन के बारे में बताया जा सके। मतदान वाले दिन प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास ईवीएम और वीवी पैट मशीन अतिरिक्त दी जाएंगी, ताकि किसी मतदान केंद्र पर मशीन में तकनीकी खराबी आने पर उसे बदला जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि मतपत्रों की छपाई आदि कार्य एसओसी चकबंदी को सौंप दी गई है, जो राजकीय प्रेस से छपवाए जाएंगे। बैठक में जिला
वनाधिकारी अनुज कुमार सक्सेना, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, एसडीएम सुरजीत सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय, एआरटीओ मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी रविंद्र सिंह, तहसीलदार अभयराज पांडेय, तहसीलदार राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
इन बिंदुओं पर होगा मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- क्या मतदेय स्थल पर विधानसभा क्षेत्र एवं मतदेय स्थल की संख्या लिखी है।
- क्या मतदेय स्थल पर बीएलओ का नाम लिखा है
- मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवन की स्थिति
- मतदेय स्थल पर मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता
- मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भूतल पर कक्ष की उपलब्धता
- मतदेय स्थल पर दरवाजे एवं खिड़कियों की स्थिति
- मतदेय स्थल पर प्रकाश हेतु विद्युत व्यवस्था
- मतदेय स्थल पर पंखों की उपलब्धता
- मतदेय स्थल पर मतदान कर्मियों के ठहरने का स्थान
- मतदेय स्थल पर महिला मतदान कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था
- मतदेय स्थल पर शौचालय की व्यवस्था
- मतदेय स्थल पर पेयजल की व्यवस्था
- मतदेय स्थल पर मतदान कर्मियों के भोजन कराने की व्यवस्था
- मतदेय स्थल पर रैंप की व्यवस्था
- मतदेय स्थल तक पहुंचने हेतु मार्ग की व्यवस्था
- मतदान वाले दिन मतदाताओं के खड़े रहने हेतु कवर्ड स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन