फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dust storm caused power outage in rural areas for hours

Shamli News: धूल भरी आंधी से देहात में घंटों गुल रही बिजली

Sun, 13 Apr 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dust storm caused power outage in rural areas for hours

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात आई तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में तो आपूर्ति कुछ देर में ही बहाल हो गई। लेकिन देहात क्षेत्र की आपूर्ति बहाली में काफी समय लगा। ट्रांसफार्मर में फाल्ट और कई स्थानों के पोल उखड़ने से ऊर्जा निगम को भी लाखों का नुकसान हुआ। निगम कर्मियों को फाल्ट आदि ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शुक्रवार रात आई तेज आंधी के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अचानक से आई आंधी के चलते कई बिजली के कई पोल उखड़ गए। जर्जर टूटकर गिर गए। पोल उखड़ने व फाल्ट के कारण रातभर करीब 50 से अधिक बिजलीघरों से आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण लगभग 150 गांव में रात भर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

आंधी के समय शहरी क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों में भी आपूर्ति काफी प्रभावित रही। रोहाना बिजलीघर से जुड़े गांवों में आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजलीघर से जुड़ी सप्लाई करीब 18 घंटे के बाद शुरू हुई। धूल भरी आंधी के दौरान आपूर्ति जारी रखने में निगम अधिकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आंधी रुकने के बाद पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारियों ने सप्लाई को दुरूस्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 50 से अधिक बिजलीघरों से सप्लाई रात्रि में काफी प्रभावित रही। करीब 150 गांव में रातभर अंधेरा छाया रहा। रोहाना बिजलीघर से सप्लाई करीब 18 घंटे बंद रही। आंधी से विभिन्न स्थानों पर 35 पोल और बिजली के तार टूटे हैं। वहीं गांव कछौली में बडा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया है। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि निगम कर्मियों ने रात में ही काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed