{"_id":"67acf20b3881435072070ff9","slug":"durga-mata-temples-annual-festival-celebrated-in-shuktirtha-shamli-news-c-29-1-mng1001-139557-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शुकतीर्थ में दुर्गा माता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शुकतीर्थ में दुर्गा माता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन
फोटो कैप्शन।शुकतीर्थ दुर्गा माता मंदिर के वार्षिकोत्सव में बोलते महामंडलेश्वर गोपाल दास महारा
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मां शाकुम्भरी देवी संस्थान की ओर से दुर्गा माता मंदिर का वार्षिकोत्सव हवन यज्ञ व पूजन आरती के साथ मनाया गया। संतों ने धार्मिक प्रवचन किए।
समारोह में सिद्ध पीठ मां पूर्णागिरी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल महाराज ने कहा कि शुकतीर्थ ऋषियों की भूमि है। धर्मनगरी के कण कण में धर्म व अध्यात्म का वास है। बाबा भीष्मदास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन जगत कल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए। ऋषि मुनियों ने जगत कल्याण के लिए तप किए हैं।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर प्रकाशवीर , बीके श्रवण कुमार, नरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। संयोजक कथा व्यास आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री व राधा माता ने हवन यज्ञ में आहुति प्रदान कर दुर्गा माता की विशेष पूजा सम्पन्न कराई। मुख्य यजमान के दिल्ली से आए बीरबल व यज्ञ आचार्य तरुण शर्मा व वैभव भारद्वाज रहे। एसपी देहात अतुल बंसल, रामकुमार शर्मा, देव्यानी शर्मा, ऋषिपाल भगत, वीरेंद्र प्रधान, कमला माता, अरुणा शर्मा मौजूद रहे।