{"_id":"689e38d78add084f020305cb","slug":"due-to-fault-in-the-powerhouse-and-insulator-blowing-there-was-no-electricity-for-more-than-12-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-147655-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजलीघर में फाल्ट और इंसुलेटर फुंकने से 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजलीघर में फाल्ट और इंसुलेटर फुंकने से 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल
विज्ञापन
शामली। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक कंडेला बिजलीघर और शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजलीघर में फाल्ट और कई जगह इंसुलेटर फुंकने से समस्या खड़ी हुई। करीब 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
शहर के वर्मा मार्केट, कमला कॉलोनी, विश्वकर्मा, झिंझाना रोड, विजय चौक, पटेल नगर, रेलवे रोड सहित कई क्षेत्रों में दोपहर तक बिजली आई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी फाल्ट को दूर करने में जुटे रहे, लेकिन करीब 12 घंटे तक बिजली की बहाली नहीं हो सकी। जेई सौरभ ने बताया कि सड़क और शहर में लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण लाइन में फाल्ट हुआ। साथ ही इंसुलेटर फुंक गए, जिसकी वजह से आपूर्ति ठप रही।
काका नगर के नीरज संगल ने कहा आए दिन जर्जर तारों और लाइनों में फाल्ट के कारण शहर की आपूर्ति गुल रहती है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। रेलवे रोड के अतुल बंसल का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली लाइनों में फाल्ट लगना आम बात है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति में सुधार करें ताकि लोगों को परेशान न हो। टंकी कॉलोनी निवासी पंकज कुमार का कहना है कि कि ऊर्जा निगम के अधिकारी मामले पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों को समस्याओं पर समाधान करना चाहिए।