फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to change in weather, clouds covered the sky, temperature dropped by five degrees.

Shamli News: मौसम में बदलाव आने से छाये बादल, तापमान पांच डिग्री गिरा

Thu, 28 May 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, clouds covered the sky, temperature dropped by five degrees.
शामली में शाम को छह बजे आसमान में छाये बादल। संवाद
पुरवाई हवा चलने से गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में मौसम में बदलाव आया है। पुरवाई हवा चलने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, लेकिन उमस बनने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम को बादल छा गए और पांच मिनट के लिए तेज हवा चली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।
15 दिन से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी व लू से शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली है। हवा की रुख पछुवा से पुरवाई होने पर दोपहर में गर्म हवा नहीं चली लेकिन मौसम में उमस बनने से पसीने की चिपचिपाहट बनी रही। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शाम को करीब छह बजे बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने से आंधी के आसार बन गए, लेकिन पांच मिनट बाद ही हवा की गति मंद पड़ गई। बादल छाने से रात में बारिश व आंधी आने के आसार बने हुए हैं। उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटे में गरज के साथ आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ये बरतें सावधानी
- मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार ध्यान दें।
- घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें।
- खिड़कियों एवं दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखें।
- मोबाइल फोन, टॉर्च एवं आवश्यक दवाइयां तैयार रखें।
- वाहन को छायादार या सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें।
- पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
- बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
- किसान फसल एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित ढककर रखें।
- ओलावृष्टि एवं तेज आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न हों।
- खुले मैदान या छत पर न जाएं।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- बिजली चमकने के समय मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों को न छुएं।
- जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें।
- आपातकालीन स्थिति में किसी दुर्घटना, पेड़ गिरने, बिजली तार टूटने या अन्य आपदा की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन/आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed