फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle with strong wind

आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Fri, 21 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind
आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम मिजाज पल पल बदल रहा है। बादल छाए रहने से धूप भी हल्की निकली। पूरे दिन तेज हवा चलने से दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में हलके बादल छाए रहे। पूरे दिन 24 किमी हवा प्रति घंटे से चलने से दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा। शुक्रवार को तेज हवा के साथ साथ बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की संभावना है। सोमवार से पहले आकाश में बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ ओर सक्रिय हो जाने से मौसम में बदलाव आने से शुक्रवार को आकाश में बादल रहने बिजली गरज के साथ साथ बूंदाबांदी होने से मौसम मिश्रित रहेगा। सोमवार के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed