{"_id":"64345e9d3ef2529c0f0ba8a4","slug":"dont-be-afraid-of-corona-get-tested-if-you-see-symptoms-shamli-news-c-26-1-smrt1048-1619-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कोरोना से घबराएं नहीं, लक्षण दिखे तो जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कोरोना से घबराएं नहीं, लक्षण दिखे तो जांच कराएं
विज्ञापन
- जिले में दो दिन से नहीं मिला कोरोना का नया केस
- 20 दिन में मिले 11 मरीजों में पांच हुए स्वस्थ, छह सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में दो दिन से कोरोना का नया केस न आने से स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। पिछले 20 दिन में 11 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें छह केस अभी सक्रिय चल हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उधर, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें। अगर लक्षण नजर आते हैं तो कोरोना की जांच कराएं। नमूनों की आरटीपीसीआर जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होती है।
पिछले दो दिन से जिले में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। पिछले 20 दिन में कोरोना के 11 संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह मरीज भी सक्रिय चल रहे हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सोमवार को 661 एंटीजन जांच हुई और 366 आरटीपीसीआर नमूने जांच के किलए प्रयोगशाला भेेजे गए हैं। कोरोना और वायरल के लक्षण मिलते जुलते होते हैं। इस कारण यह जरूरी नहीं कि जिसमें लक्षण हैं, उसे कोरोना हुआ हो। इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। इसलिए अस्पताल में वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीजों की कोरोना की जांच कराने पर जोर दिया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि दो दिन से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। छह केस इस समय सक्रिय है। उनका कहना है कि अगर किसी मरीज को कोरोना जैसे लक्षण नजर आते हैं तो वह जांच कराएं। सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच निशुल्क की जाती है। आरटीपीसीआर जांच के बाद ही कोरोना संक्रमण की सही स्थिति का पता चलता है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। भीड़भाड़ में जाने से बचे और घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाए और बार-बार साबुन से या सेनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें।