फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctors not found in the hospital, patients keep wandering

अस्पताल में मरीजों की भीड़, ओपीडी से डाक्टर गायब

Mon, 17 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctors not found in the hospital, patients keep wandering
शामली सीएचसी में दवाई लेने के लिये मरीजों की लगी लाइन। - फोटो : SHAMLI
अस्पताल में डॉक्टर मिले नहीं, मरीज भटकते रहे
विज्ञापन

शामली। दो दिन के लॉकडाउन खत्म होने के बाद सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन कई डाक्टर ओपीडी में अपने कक्ष में नहीं मिले। मरीज इलाज के लिए भटकते मिले। मरीज कक्षों के बाहर डाक्टरों के इंतजार में खड़े रहे। सुबह 10.45 बजे तक 240 नए मरीज पर्ची बनवा चुके थे, जबकि इससे अधिक पुरानी पर्ची वाले मरीज आए थे। अमर उजाला टीम ने सुबह 10 से 11 बजे तक अस्पताल का हाल देखा तो वहां पर मरीजों को इलाज के नाम पर सुविधाएं कम, परेशानी ज्यादा देखने को मिली।
डाक्टर की कुर्सी खाली, बाहर मरीजों की भीड़
सीएचसी के कक्ष संख्या 20 में हड्डी रोग से संबंधी मरीजों की भीड़ लगी थी। अंदर डाक्टर की कुर्सी खाली थी। मरीज डाक्टर की इंतजार कर रहे थे। कक्ष के बाहर खड़े बनत निवासी परविंदर ने बताया कि उसे कमर दर्द की शिकायत है, वह आधे घंटे से डाक्टर की इंतजार कर रहे हैं। शामली निवासी ऊषा ने बताया कि वह करीब 20 मिनट से खड़ी है, पर अभी डाक्टर नहीं आए।
विज्ञापन

कक्ष संख्या-12 बंद, मरीज परेशान
सीएचसी के कक्ष संख्या-12 का दरवाजा बंद था। बाहर मरीज इलाज के लिए भटक रहे थे। गांव ताना निवासी वृद्ध संग्राम ने बताया कि वह आंख की जांच कराने आए थे। उसे कमरा नंबर-12 मेें डाक्टर को दिखाने भेजा गया था, लेकिन यहां डाक्टर ही नहीं हैं। इसी तरह कांधला निवासी जरीफ अली ने बताया कि वह आंखों की जांच कराने आया था, लेकिन डाक्टर नहीं है। इसके अलावा नेत्र परीक्षण कक्ष पर भी ताला लगा हुआ था। कक्षा संख्या-11 में भी डाक्टर नहीं थे और दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मरीजों की लगी लंबी लाइन
ओपीडी में डाक्टर मंजीत कौर महिला मरीजों का उपचार करते मिली। बाहर गैलरी में महिला मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। डा. मंजीत कौर ने बताया कि सुबह सवा 10 बजे तक करीब 23 मरीज देखे जा चुुुके हैं, दोपहर तक यह संख्या 100 के करीब पहुंच जाएगी। इसी तरह कक्ष नंबर-एक में चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, कक्ष नंबर-21 में डाक्टर इंतजार मरीजों का उपचार करते हुए मिले। डा. इंतजार ने बताया कि 11 बजे तक करीब 35 मरीजों की जांच कर चुके हैं।
एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया
सीएचसी शामली में गांव लिलौन निवासी महिला विनोद ने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था, वह एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आई हैं, लेकिन डाक्टरों ने इंजेक्शन न होना बताते हुए बाद में आने को कहा है।
जनरल वार्ड में मिली गंदगी
सीएचसी शामली के जनरल वार्ड साफ-सफाई नहीं मिली। मरीजों के बैठने के लिए बनी स्लैब के नीचे कूड़े का ढेर लगा था। वार्ड में डस्टबिन की बाल्टी में कूड़ा कचरा भरा हुआ था। वार्ड की गैलरी में फर्श पर कहीं पॉलिथीन पड़ी थी तो कहीं पर धूल जमी हुई थी। देखने से लग रहा था कि सुबह से साफ-सफाई नहीं हुई है।

वर्जन...
लॉकडाउन खुलने पर सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा होती है। एक डाक्टर छुट्टी पर है। हड्डी संबंधी रोगों का उपचार करने वाले डाक्टर की ओपीडी के साथ इमरजेंसी में ड्यूटी है। वह मरीज का प्लास्टर करने गए हैं। नेत्र चिकित्सक ऑपरेशन में हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
- डा. रमेश चंद्रा, चिकित्साधीक्षक सीएचसी शामली।

शामली सीएचसी में मरीजों की लगी भीड़।

शामली सीएचसी में मरीजों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

सीएचसी में महिलाओं की लगी लाइन।

सीएचसी में महिलाओं की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed