फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not be careless about your health, get treatment as per the advice of a doctor.

Shamli News: स्वास्थ्य को लेकर न बरते लापरवाही, चिकित्सक की सलाह से कराएं उपचार

Sun, 01 Feb 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless about your health, get treatment as per the advice of a doctor.
हैलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत फोन पर लोगों के सवालों के जवाब देते फिजि​शियन डॉ. सचिन मलिक। संवाद
शामली। अमर उजाला के हैलो डाॅक्टर कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों को घर बैठे ही फोन पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक दोपहर 12 बजे से एक बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने फोन पर लोगों की मस्तिष्क उदर, हृदय, फेफड़े आदि समेत विभिन्न स्वास्थ्य संंबंधी समस्याओं को सुना और परामर्श दिया।
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र करीब 55 वर्ष है। मुझे होली व दीपावली के आसपास नजला-जुकाम रहता है। (राजीव कुमार, कैराना)
जवाब : अस्थमा और फेफड़ों की जांच कराएं। एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। इसकी भी जांच कराएं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उपचार शुरू किया जाएगा।

सवाल : कब्ज की समस्या रहती है, ठीक नहीं हो पा रही है। (पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास चौहान, कांधला)
जवाब : इसके लिए पहले तो दिनचर्या में सुधार जरूरी है। शरीर में फाइबर की कमी लग रही है। फाइबर के लिए खाने में सलाद, टमाटर, खीरा, प्याज शामिल करें। सलाद खाने से लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल में आकर दिखवाएं।
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 52 वर्ष है। 15 दिन से पेशाब की समस्या बनी है, इसके लिए काफी देर तक खड़ा रहना पड़ता है। (राजेश कुमार सिंघल, कैराना)
जवाब : पेशाब में दिक्कत के कई कारण हो सकते हैं। इंफेक्शन भी संभव है। सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड करा लें। जिला अस्पताल में आकर दिखवाएं, समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 22 वर्ष है। कई दिनों से कमर दर्द है, खेती करता हूं, झुककर काम करने से दर्द बढ़ जाता है। (राजीव कुमार, कुड़ाना)
जवाब : कमर की जांच कराएं। गठिया बाय या नस दबने की समस्या हो सकती है। कई बार रीढ़ की हड्डी खिसकने से भी दर्द होता है। कमर का एक्सरे या सीटी स्कैन कराना पड़ेगा। झुककर काम न करें, तख्त पर सोए और तकिया लगाना बंद करें।

सवाल : मेरी उम्र 36 वर्ष है। सर्दी के मौसम में नजला-जुकाम और खांसी रहती है। (थानाभवन, बिजेंद्र कुमार)
जवाब : अस्थमा या एलर्जी हो सकती है। छाती का एक्सरे कराएं। मास्क लगाएं, प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचे। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं और आयरन की भी जांच कराएं।

सवाल : पत्नी की उम्र 58 साल है, सर्दी सामान्य से ज्यादा लगती है। (रामकुमार, शामली)
जवाब : थायराइड की जांच कराएं। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। उपचार किया जाएगा।

सवाल : मेरा बेटा छह साल का है, नजला-जुकाम और खांसी रहती है। (संजीव शर्मा, भंदौडा)
जवाब : बच्चे को अस्थमा हो सकता है। हृदय और फेफड़ों की जांच करानी होगी। कई बार बच्चों के फेफड़े कमजोर होने पर भी ऐसी समस्या होती है। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल : मेरी उम्र 45 वर्ष है। 20 दिन से सिरदर्द और चक्कर आते हैं। (सरोज देवी, कांधला)
जवाब : माइग्रेन या सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। गर्दन का एक्सरे, सिर का सीटी स्कैन या एमआरआई करानी होगी। जिला अस्पताल में आकर मिलें।

सवाल : सूखी खांसी ज्यादा हो रही है। ( मुनीर, कैराना)
जवाब : इसके लिए सिरप लिया जा सकता है। एलर्जी अधिक होने पर दवा दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में दिखाएं और रक्त की जांच कराएं।

सवाल : मेरी उम्र 73 वर्ष है। बाएं कंधे में 15 दिन से दर्द है। ( सतपाल शर्मा, कांधला)
जवाब : गर्दन और कंधे का एक्सरे कराना होगा, ताकि नसों पर दबाव की स्थिति देखी जा सके। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : फैटी लीवर है, मोटापा ज्यादा है और घुटनों में दर्द रहता है। ( राजकुमार, कैराना)
जवाब : फैटी लीवर पूरे शरीर की समस्या है। वजन कम करना जरूरी है। शाम का भोजन 4-5 बजे तक करें और सुबह 9-10 बजे नाश्ता लें। हरी सब्जियां खाएं, तला-भुना और बिस्कुट बंद करें, सलाद का ज्यादा सेवन करें। जिला अस्पताल में आकर जांच कराएं।


सवाल : एक पैर से चलने में दर्द रहता है और चुभन होती है। (विनोद कुमारी, शामली)
जवाब : अर्थराइटिस हो सकती है या रीढ़ की हड्डी में गैप हो सकता है। कमर का सीटी स्कैन या एमआरआई कराने के बाद चिकित्सक से संपर्क करें।

सवाल : मेरी उम्र 60 वर्ष है। ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। (रामकुमार, शामली)
जवाब : ब्लड प्रेशर की दवा नियमित लें। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होगा। फिर भी परेशानी रहे तो जिला अस्पताल में दिखाएं। तला-भुना खाने से परहेज करें और व्यायाम करते रहे।
सवाल : मेरी उम्र 36 वर्ष है। कंधे के एक तरफ दर्द रहता है। (नवीन कुमार)

जवाब : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। रीढ़ की हड्डी का एक्सरे कराएं और खिंचाव कम करने की दवा लें। इससे आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed