{"_id":"646676492f43605e8e0eeca4","slug":"district-got-16388-quintal-paddy-seed-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3129-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले को मिला 163.88 क्विंटल धान का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले को मिला 163.88 क्विंटल धान का बीज
विज्ञापन
- पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा धान का बीज
- 59.30 रुपये प्रति किलो पर मिलेगा बीज, खाते में आएगी सब्सिडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद को 163.88 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हो गया है और किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। किसान गोदाम से बीज प्राप्त कर बुवाई शुरू कर सकते है। उनको यह बीज 59.30 रुपये प्रति किलो के अनुसार दिया जाएगा और उसके बाद उनके खाते में सब्सिडी भेजी जाएगी।
खरीफ फसल 2023-24 की तैयारी शुरू हो गई है और ऐसे में किसान भी धान की बुवाई शुरू करने की तैयारी में है। धान की बुवाई के लिए जनपद में 163.88 क्विंटल बीज पहुंच गया है। इसमें प्रजाति पीबी-1692, पीबी-1718, पीबी-1509 और रागी मडुआ बीज सभी गोदामों पर पहुंच गया है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सभी गोदामों पर किसानों की सुविधा के लिए बीज पहुंचा दिया गया है। किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के आधार पर बीज दिया जाएगा। किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज मिलेगा। उन्होंने किसानों से समय से पहुंचकर बीज प्राप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी गोदाम से किसानों से निर्धारित दाम से अधिक पैसे लिए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।