फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District about 12 hundred hand pumps bad, how will thirst be quenched in summer

जिले करीब 12 सौ हैंडपंप खराब, गर्मी में कैसे बुझेगी प्यास

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
District about 12 hundred hand pumps bad, how will thirst be quenched in summer
पूर्व विधायक बाबू सिंह के आवास के पास खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : SHAMLI
शामली/थानाभवन/कैराना। जिले में करीब 12 सौ हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र में तो लोग प्यास बुझाने के साथ ही इन हैंडपंपों से घरेलू काम भी निपटाते हैं। फिर भी प्रशासन हैंडपंपों की सुध नहीं ले रहा है। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में बड़ी संख्या में हैंडपंपों के हलक सूखे मिले।
विज्ञापन

2019 तक जल निगम के हाथ में थी व्यवस्था
हैंडपंप लगाने और उनकी मरम्मत का जिम्मा 2019 तक जल निगम पर हुआ करता था। इसके बाद से शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतीराज विभाग को यह जिम्मेदारी दे दी गई। शामली शहर में 296 हैंडपंप हैं, जिनमें से 10 हैंड पंप खराब हैं। पालिका के जलकल विभाग के जेई विशाल तोमर ने बताया कि आचार संहिता के चलते इन्हें रिबोर कराने का टेंडर देरी से छोड़ना पड़ा। जल्द ही हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद भी नहीं होती कार्रवाई
हैंडपंप ठीक कराने के लिए कुछ जगह लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में लोगों का कहना है कि गर्मी में हैंडपंप ठीक नहीं हुए तो काफी दिक्कत होगी। इन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-एक
शहर में माजरा रोड पर भाकू वाला मंदिर के पास हैंडपंप छह माह से खराब है। इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। गर्मी में हैंडपंप खराब होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
केस-दो
पूर्व विधायक बाबू सिंह के घर के पास लगा हैंडपंप लंबे अरसे से खराब पड़ा है। यहां भी प्रतिदिन आने-जाने वालों की संख्या हजारों में है। हैंडपंप खराब होने के चलते लोग पीने के पानी को भटकते हैं।
केस-तीन
थानाभवन के मोहल्ला जोगियान में स्थित हैंडपंप 30 से 40 परिवारों का सहारा है। लेकिन हालत ये है कि यह सरकारी हैंडपंप पिछले चार महीने से पानी उगल ही नहीं रहा। जिससे लोग परेशान है।
केस-चार
थानाभवन के लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के पास स्थित हैंडपंप के भरोसे जहां आसपास के लोग हैं। वहीं कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राएं भी है। ऐसे में नल खराब होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
केस-पांच
थानाभवन आनंद पब्लिक स्कूल कस्बे की इस स्कूल के पास लगा यह सरकारी नल लोगों के लिए तो समाधान से ज्यादा समस्या का विषय बना हुआ हैं। वहीं पिछले तीन माह से यह नल खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण यहां लोगों को तो दिक्कत होती ही हैं। वहीं साथ में स्कूल जाने वाले बड़े बच्चों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
केस-छह
कैराना में सराय का हैंडपंप तीन साल से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी यह हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है।

जिले के हैंडपंपों जल्द ही सर्वे किया जाएगा। सभी खराब पड़े नलों को मरम्मत कर ठीक कर दिया जाएगा। जिससे ताकि कस्बे के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।-शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ।
ब्लॉक वार हैंडपंपों की संख्या
शामली- 3426
कैराना-3205
थानाभवन-3261
कांधला-3164
ऊन- 3164
----
कुल योग-17418
नोट आंकड़े जल निगम के 31 मार्च 2019 तक के हैं।

कैराना में सराय में करीब 3 साल से खराब पड़ा हैडपंप।

कैराना में सराय में करीब 3 साल से खराब पड़ा हैडपंप।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed