फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of tablets to meritorious girl students

मेधावी छात्राओं को टैबलेट का किया वितरण

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Distribution of tablets to meritorious girl students
सत्य नारायण इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं को शामली जनसेवा समिति की ओर से वितरित किए गए टैबलेट। - फोटो : SHAMLI
मेधावी छात्राओं को टैबलेट का किया वितरण
विज्ञापन

शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शामली जन सेवा समिति की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेधावी विद्यार्थियों को चेयरपर्सन और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने टैबलेट बांटे।

चेयरपर्सन ने कहा कि शामली जन सेवा समिति संस्था के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को सिलाई, कंप्यूटर कोर्स, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स और ब्यूटीशियन कोर्स कराया जाता है। अन्य जनसेवा के कार्य संस्था के माध्यम से किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि मेधावी और आर्थिक रूप से असमर्थ छात्राओं को बेहतर पठन-पाठन के लिए टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। कॉलेज के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट का प्रयोग करते समय उसमें अनुपयोगी और बुरी सामग्री के प्रयोग से बचने, शिक्षा से संबंधित सामग्री और अन्य उपयोगी जानकारी को ही संग्रहीत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रेय व अनिल कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सुशील गर्ग, मुनीष संगल, सतीश गर्ग, विपिन और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed