{"_id":"673a384e868a5264410f5b4b","slug":"disposing-of-garbage-by-burning-shamli-news-c-26-1-sal1002-131895-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आग लगाकर कर रहे कूड़े का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आग लगाकर कर रहे कूड़े का निस्तारण
Mon, 18 Nov 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी में कूड़े के ढेर में लगी आग
जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी के बाईपास मार्ग पर फैली गंदगी से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि कूड़े का निस्तारण भी इसमें आग लगाकर किया जा रहा है जिसका प्रदूषित धुआं भी लोगों को परेशान कर रहा है। गांव में 12 लाख की लागत से बना कूड़ा निरस्तारण प्लांट भी शोपीस बनकर रह गया है।
गांव हसनपुर लुहारी के लगभग 2500 घरों से निकलने वाला कूड़ा सफाई कर्मियों द्वारा बाईपास पर सड़क के किनारे डाला जा रहा है। गांव में 12 लाख की लागत से बना कूडा निस्तारण प्लांट बनाया गया है। जो केवल शोपीस ही बनकर रह गया है। अब बाईपास से होकर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा यहां से गुजरने वाले ग्रामीणोें का बुरा हाल है।
ग्रामीण शुभम, राहुल, विशाखा, अनु छात्रों का कहना है कि सड़क किनारे गंदगी के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। यहां कूड़े में आग लगाकर इसका निस्तारण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से निकलना वाला कूड़े के लिए 12 लाख की लागत से कूडा निस्तारण प्लांट बनाया गया था। जिसमें जैविक खाद व प्लास्टिक बनाने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी यहां कूड़ा ना डालकर गांव की सड़कों के किनारे डाला जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से सड़क किनारे गंदगी के ढेर को हटवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान रजिया कुरैशी का कहना है कि सफाई कर्मियों को गंदगी के ढेर हटवाने के लिए कहा गया है। जल्द ही बाईपास मार्ग पर सफाई कराई जाएगी।ा